Wednesday, September 30, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

वर्कशॉप में 700 डिब्बो की मरम्मत, पिछले 50 साल में सबसे ज्यादा

कोटा। रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में जुलाई में 700 डिब्बो की मरम्मत कर नया रिकॉर्ड बनाया है। अपनी स्थापना के 50 सालों में वर्कशॉप पहली बार इस आंकड़े तक पहुंचा है। इससे पहले मई-2024 में 662 वैगनों की मरम्मत की गई थी।

उल्लेखनीय है कि वर्कशॉप का मासिक लक्ष्य 600 वैगनों की मरम्मत का है। वर्कशॉप में सभी प्रकार के वैगनों के पीरियाडिक ओवरहालिं (पीओएच) एवं नॉन-पीरियाडिक ओवरहालिंग (एनपीओएच) का कार्य किया जाता है।

इस उपलब्धि के लिए मुख्य कारखाना प्रबंधक सुधीर सरवरिया ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।

यह उपलब्धि हासिल करने के लिए उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर दिलीप मीणा और पुरुषोत्तम मीणा सहित सभी अधिकारियों, सुपरवाइजर और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles