Wednesday, February 25, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आज होगा ‘जलन से जलतरंग’ का रंगम्-मंचन और पुस्तक-लोकमोचन 

कोटा/मदर टेरेसा शिक्षण संस्थान, रंगबाड़ी रोड़ पर स्थित संस्थान के हॉल में रंगगीतिका संस्थान, कोटा के सौजन्य से राम शर्मा ‘कापरेन’ के द्वारा लिखी गई पुस्तक ‘जलन से जल तरंग’ का प्रमुख रंगम् (प्ले ) का मंचन होगा। जिसकी निर्देशक शिक्षाविद् श्रीमती स्नेहलता शर्मा होंगी। श्रीमती स्नेह लता शर्मा ने बताया कि यह रंगम् किशोरावस्था की लड़कियों और माता-पिता के बीच में बढ़ते संवाद-अंतराल का दुष्प्रभाव दिखाता है। मदर टेरेसा संस्थान के संस्थापक योगेन्द्र शर्मा ने बताया कि यह रंगम्(प्ले) सांय 6. 30 बजे से मदर टेरेसा संस्थान के मंच पर मंचित किया जाएगा। लेखक राम शर्मा ‘काप्रेन’ ने इस कार्यक्रम की परिकल्पना एवं रचना पंचमहाभूतों के तत्व-संयोजन की कल्पना पर आधारित बताया। लेखक ने बताया कि नाटक मंचन के बाद प्रखर वक्ता डाॅ गिरि’ गिरिवर,श्री अतुल चतुर्वेदी, श्री दीपक श्रीवास्तव, श्री योगेन्द्र शर्मा, श्री ब्रजराज गौतम पंचतत्व के प्रतिनिधि होकर अपना उद्बोधन देंगे. उद्बोधन कर्ताओं के विचारों एवं संपूर्ण कार्यक्रम का प्रवाह श्री विजय जोशी द्वारा किया जाएगा। इस रंगम् में लावण्या जोशी,इंदु गौतम, हिमानी शर्मा, मधु जैन, सुमंत भाटी, नहुष व्यास, वैदेही शर्मा, हिया व्यास, रियांशी व्यास , राम शर्मा’काप्रेन’ रंगम् में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। अन्नू सिंह धाकड़ ‘धांसू’ प्रकाश व्यवस्था पर, मंत्र दाधीच संगीत व्यवस्था पर, फ़िज़ा हयात मेकअप व्यवस्था एवं रूपनारायण शर्मा ‘संजय’ संपूर्ण मंच की व्यवस्था संभालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles