Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तार पर कपड़े सुखा रही विवाहिता की करंट लगने से मौत

कोटा। कोटा शहर के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में एक महिला की करंट सेमौत हो गई। महिला सुबह नहाकर निकली थी। घर पर बंधे तार पर कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान तार में करंट आ गया। घर पर मौजूद उसके पति ने बचाने की कोशिश की तो उसे भी करंट लग गया। महिला की एक साल पहले ही शादी हुई थी। वह 8 महीने की गर्भवती भी थी। कुन्हाड़ी थाने के एएसआई धनराज ने बताया- एमबीएस हॉस्पिटल की पुलिस चौकी से सूचना मिली कि इलाके की रहने वाली एक महिला की करंट लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। एमबीएस हॉस्पिटल पहुंचे यहां महिला के पति योगेंद्र ने बत बताया कि प्रिया नहाकर कपड़े सुखा रही थी। इस दौरान करंट लग गया। परिजन एमबीएस हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles