Thursday, August 13, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा बैराज के12 गेट खोले,बंधा धर्मपुरा में तेज बहाव में एक युवती स्कूटी सहित बह गई

कोटा में आज दूसरे दिन भी सुबह से रिमझिम बारिश को दौर जारी है। आसमान में काली घटा छाई हुई है। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले दो तीन दिन कोटा संभाग में बारिश होने की संभावना जताई है। कोटा में इस सीजन में अबतक 560 एमएम बारिश हो चुकी है। कोटा के बंधा धर्मपुरा में तेज बहाव में एक युवती स्कूटी सहित बह गई।वहीँ बारिश के पानी की आवक से रानपुर स्थित लखावा रेत्याचोकी का पूरा क्षेत्र जलमग्न हो गया है। इधर कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से चंबल के बांधों में पानी की अच्छी आवक हो रही है। इसके चलते बैराज के गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है। नितेश कुमार वर्मा, सहायक अभियंता कोटा बैराज ने बताया कि पानी की आवक के चलते साढ़े 10 बजे 9 गेट खोले थे। जिन्हें साढ़े 11 बजे बढ़ाया गया है। अब 12 गेट खोले गए और 2 लाख 2 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। कोटा बैराज की भराव क्षमता 854 फीट है। वर्तमान में जलस्तर 853.10 फीट है। इधर सुबह हुई बारिश से नयापुरा स्थित राजकीय महाविद्यालय परिसर में पानी भर गया। कॉलेज में आने जाने वालों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। यहां अक्सर बारिश के बाद पानी भर जाता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles