Monday, September 28, 2026
file_000000004a5481f7b6296622e40fa12b
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान बांरा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम लिसाडिया में सघन वृक्षारोपण

बांरा/राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम लिसाडिया बारां में सघन *वृक्षारोपण* किया गया। विद्यालय प्राचार्य चंद्रशेखर जाटव ने बताया कि श्री राधा गोविंद स्मृति सेवा संस्थान (श्री राधे ज्वेलर्स परिवार ….. बारां) द्वारा विद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण किया गया । साथ ही संस्थान द्वारा एक पेड़ मां के नाम थीम के तहत विद्यार्थियों को भी एक-एक पौधा दिया गया और उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।

इस अवसर पर संस्थान के मुकेश सोनी ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया और सभी को पेड़ को अपना पारिवारिक हरित सदस्य बनाने के लिए संकल्प दिलवाया ,साथ ही बताया कि परिवार में कोई भी अवसर हो, एक *पौधा* जरूर लगाए और उसका संरक्षण करके उसको पेड़ बनाएं ।

संस्थान के हिमांशु सोनी ने बताया कि इस अवसर पर संस्थान की सोनल सोनी, विद्यालय के राजेंद्र कुमार चौधरी, सुरेश गौतम, कृष्ण मुरारी मीणा, सुशील गोचर, कमल मेहता ,राम सिंह गोचर ,पारुल यादव ,तेजकरण जाटव, राजकुमार सुमन, लाल बहादुर वर्मा, रमेश मीणा , अमृत सिंह मीणा आदि ने वृक्षारोपण में सहयोग प्रदान किया। विद्यालय के राजेंद्र कुमार चौधरी ने इस वृक्षारोपण के लिए संस्थान और सभी को इस पुनीत कार्य में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और सभी को पर्यावरण के कार्य के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles