कोटा/रविवार को *अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग* के तत्वाधान में पर्यावरण एवं एक पौधा मां के नाम के अंतर्गत आज गोपाल निवास बाग नयापुरा में 21 पौधे लगाए गए।संभाग महामंत्री संजय गोयल, महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि संस्था द्वारा 101 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। जिसमें हर क्षेत्र में पर्यावरण को अंतर्गत कोटा, बूंदी, बारां हाडोती क्षेत्र में 101 मंदिर, बाग, रोड के किनारे पर 101 पौधे लगाए जाएंगे।यह कार्य पिछले कई वर्षों से संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल के नेतृत्व में पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। आज संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री संदीप अग्रवाल चांदीवाला, विशेष अतिथि हुकुम जी मंगल प्रदेश सेवानिवृत वैश्य सेवा संस्था थे ।
महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में समाज के प्रमोद अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मनोज गुप्ता, मनोज गोयल, रजनीश गर्ग, वरुण अग्रवाल (एडवोकेट), दिनेश कंसल,सरिता मित्तल, अम्बिका गर्ग, ललिता अग्रवाल,भारती जैन, नीरू अग्रवाल, अनिता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता एवं संस्था के कई गण माननीय सदस्य की उपस्थिति मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।






