Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

श्री बड़े मथुराधीश मंदिर में श्रीगोपाल यज्ञ कर की, विश्व कल्याण की कामना

शुद्धाद्वैत प्रथम पीठ श्री बड़े मथुराधीश मंदिर पाटनपोल स्थित समस्त पुष्टिमार्गीय प्रथमगृह की सृष्टि पर सोमवार को श्रीगोपाल यज्ञ किया गया। इस दौरान श्री गोपाल मंत्र पर प्रथम पीठ युवराज गोस्वामी मिलन कुमार बावा ने सपत्नीक पुष्टिमार्ग वल्लभ संप्रदाय की परंपरा के अनुसार 10 हजार आहुतियां दी। मिलन बावा ने यज्ञ में अग्नि देवता का आह्वान किया और समिधा अर्पित की। वहां उपस्थित भक्तों ने मथुराधीश प्रभु के जयकारे लगाते हुए विश्व शांति,गौरक्षा, सनातन धर्म रक्षा, विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ में समाजसेवी महेश शर्मा, मथुरेश टेंपल बोर्ड के महामंत्री मोनू व्यास, व्यवस्थापक चेतन शेठ समेत अनेक वैष्णवजनों ने पहुंचकर

लाभ प्राप्त किया। यज्ञ के दौरान भगवान श्री कृष्ण के सहस्त्रनाम का जाप करते हुए समिधा समर्पित की। इससे पहले नवग्रह पूजन, वरुण पूजन, कलश पूजन, षोडश उपचार पूजन, मातृका पूजन, स्वस्ति पुण्य वाचन के साथ कलश स्थापना के कार्य पुष्टि रीति अनुसार संपन्न किए गए। वहीं सर्वतोभद्र मंडल का पूजन भी किया गया। गोपाल मंत्र के साथ हवन सामग्री और गौघृत की 10 हजार आहुतियां दी गई। वहीं पलाश, पायस, मिश्री, मखाना, कमल, सफेद तिल समेत विभिन्न सामग्री की समिधा को यज्ञवेदी में अर्पित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles