कोटा।16 जून।फिटनेस विद आरजे व कैट वीमेन विंग जिला कोटा के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क योग शिविर का तीन दिवसीय आयोजन 19,20 व 21 जून को होगा ।केट वीमेन विंग की अध्यक्ष नीलम विजय ने बताया कि योग शिविर की संयोजक फिटनेस विद आरजे की डायरेक्टर डॉक्टर रूचि जौहरी को बनाया है।योग शिविर प्रातः 6:30 बजे से 8 बजे तक स्टेशन क्षेत्र स्थित फूल कंवर मैरिज गार्डन में आयोजित किया जाएगा ।संयोजक डॉ रूचि जौहरी ने हताया कि योग शिविर में योग,योग नृत्य,जुंबा,एरोबिक्स और योग अभ्यास सहित अन्य प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की जायेगी व विजेता को सम्मानित किया जायेगा।केट की कार्यकारी अध्यक्ष रिचा गुप्ता ने बताया कि योग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगो को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करना व सेहत के लिये प्रेरित करना है ।सचिव भाविका प्रीत ने बताया कि यदि हम नियमित रूप से सुबह हर रोज एक घंटा योग करेंगे तो असाध्य रोगों से भी मुक्ति पा सकते हैं।शिविर की कोऑर्डिनेटर मिलन सुवालका व प्राची शर्मा ने बताया कि योग प्राचीन भारतीय जीवन पद्धति है। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जा सकता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को दूर रखा जा सकता है।तैयारियों को लेकर आज बैठक फूल कंवर मैरिज गार्डन में आयोजित की गई जिसमे मुख्य रूप से केट वीमेन विगं की अध्यक्ष नीलम विजय,फिटनेस आरजे की डायरेक्टर डॉ रूचि जौहरी,केट की कार्यकारी अध्यक्ष रिचा गुप्ता सचिव भाविका प्रीत,कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर मिलन सुवालका व प्राची शर्मा उपस्थित रहे ।






