कोटा। एंबिएंस केरला आयुर्वेदिक चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष दीपा सुबिन ने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य समापन रविवार को रंगबाड़ी सर्किल स्थित केरला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में हुआ। इस शिविर का उद्देश्य आयुर्वेद के माध्यम से जनसामान्य को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। भागदौड़ भरी जीवनशैली में आयुर्वेद न केवल इलाज बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाता है। चिकित्सा शिविर में पहले दिन 250 व दुसरे दिन 580 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोगों ने भाग लिया व आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस शिविर को लेकर आमजन में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सुबह से शाम तक हॉस्पिटल के बाहर लोगों की कतारें लगी रहीं। कई लाभार्थियों ने बताया कि वे वर्षों से जिस समस्या से परेशान थे, उन्हें यहां संतोषजनक समाधान व मार्गदर्शन मिला।
– शिविर की प्रमुख विशेषताएं:
शिविर में डॉ. राहुल रघुनाथ, डॉ. दीपेश राठौर, डॉ. सुरभि गौतम एवं उनकी टीम ने बीपी, डायबिटीज़, गैस, सिरदर्द, जोड़ों का दर्द, मोटापा, त्वचा रोग, बाल रोग, मानसिक तनाव, स्त्री रोग, पंचकर्म, वातरोग, मधुमेह, नेत्र रोग, टैनिस एल्बो, पेट संबंधी रोग, मधुमेह और गंभीर बिमारी गठिया, सर्वाइकल, साइटिका, माइग्रेन और हड्डी रोग से पीड़ित मरीज शिविर में लाभान्वित हुए। रोगियों को दैनिक दिनचर्या, आहार, योग और जीवनशैली से जुड़ी सलाह दी गई। जरूरतमंदों को औषधिय दवाओं का भी निशुल्क वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, चिकित्सकों, स्टाफ और आगंतुको का आभार व्यक्त किया गया। भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की घोषणा की। मेगा मेडिकल शिविर में केरला आयुर्वेदिक हॉस्पिटल स्टॉफ आरती, सुरभी और आयुर्वेद थेरेपी स्पेशलिस्ट विनोद कुमार ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 






