कोटा/लायंस क्लब कोटा टेक्नो की ओर से रविवार को सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत कार्यक्रम भारत विकास परिषद अस्पताल में आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक रजनी गुप्ता व सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर बतौर अतिथि डॉ जितेन्द्र सिंह अस्पताल अधीक्षक व जनरल सर्जन डॉ रामावतार अग्रवाल उपस्थित थे । प्रवक्ता भुवनेश गुप्ता के अनुसार दो ट्राइसिकल , सौ परिजनों को भोजन के पैकेट्स व छाछ के पैकर्स बांटे गए ।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सचिव दीपक गुप्ता , लायन गरिमा गुप्ता , लायन मंजुला राठौड़ , लायन रजनी गुप्ता , लायन नीलम गुप्ता , लायन राजेंद्र गुप्ता , लायन राकेश गुप्ता , लायन रेणु गुप्ता उपस्थित थे ।






