Tuesday, June 2, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

तिरुपति मंदिर के कल्याण मंडपम में नमाज पढ़ने का वीडियो आया सामने

आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में व्यक्ति के नमाज पढ़ने की घटना सामने आई। सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। घटना 22 मई की बताई जा रही है। यही शख्स मंदिर के बाहर खड़ी एक कार में भी नजर आ रहा है।

दावा किया जा रहा है कि नमाज पढ़ने का यह वीडियो मंदिर परिसर में बने कल्याण मंडपम का है। हालांकि, टीटीडी ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। नमाज पढ़ते हुए शख्स को न तो मंदिर प्रशासन के लोगों ने रोका, न किसी और ने इस पर आपत्ति ली। इससे मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह मुस्लिम व्यक्ति का गुरुवार दोपहर तमिलनाडु के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली टीएन 83 टी 6705 वाली कार में आया था। मामला सामने आते ही तिरुपति एसपी हर्षवर्धन राजू मौके पर पहुंचे।। जहां उन्हें पता चला कि श्रद्धालुओं के एक ग्रुप के साथ तिरुमाला आए ड्राइवर ने नमाज पढ़ी थी। ड्राइवर की हरकतें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं।तिरुमाला पुलिस अब इस शख्स की तलाश कर रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि वह व्यक्ति पहले ही तिरुमाला छोड़ चुका है। उसने ऐसा क्यों किया। तिरुमाला में कड़े नियमों के बावजूद उन्होंने प्रार्थना क्यों की? वह व्यक्ति कौन है? उसने यह काम जानबूझकर किया या नियमों की जानकारी के बिना। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles