Wednesday, June 3, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोरोना को लेकर दिल्ली सरकार की एडवाइजरी सभी अस्पतालों को तैयारी रखने के निर्देश 

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को कोविड-19 को लेकर एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने सभी अस्पतालों को कहा है कि वे बेड, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन की पूरी व्यवस्था रखें। ये एडवाइजरी ऐसे समय पर जारी की गई है जब चीन, थाईलैंड और सिंगापुर जैसे देशों में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। दिल्ली के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि हर पॉजिटिव कोविड सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लोक नायक अस्पताल भेजा जाए। सभी संस्थानों को अपनी रिपोर्ट दिल्ली हेल्थ डेटा पोर्टल पर डेली अपलोड करनी होगी। गुजरात के अहमदाबाद में एक ही दिन में शुक्रवार को कोरोना के 20 मामले सामने आए हैं। इस तरह कुल 40 मामले आ चुके, जिनमें 33 एक्टिव हैं। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 9 महीने का एक बच्चा कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हरियाणा में 48 घंटे में 5 मरीज मिले हैं। इनमें 2 महिलाएं शामिल हैं।

इन सभी मरीजों की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। भारत में अब तक कोरोना के 261 नए मामले मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 95, तमिलनाडु में 66 और महाराष्ट्र में 56 नए केस मिले हैं। इन नए मामलों के लिए कोरोना के जेएना वैरिएंट को वजह माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles