कोटा: महावीर नगर विस्तार योजना के सेक्टर 3 के नवदुर्गा माता मंदिर प्रांगण में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा एक दिवसीय ध्यान और प्राणायाम कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं प्रवक्ता मनोज शर्मा जी द्वारा किया गया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में उपस्थित लोगों ने ध्यान की महत्ता को समझा तथा विभिन्न श्वास तकनीकों जैसे – गहरी श्वास, लंबी श्वास और शांत श्वास अभ्यास का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों को सरल और प्रभावी मेडिटेशन सिखाया गया जिससे वे मानसिक शांति और आंतरिक ऊर्जा को अनुभव कर सकें।
इस प्रेरणादायी कार्यक्रम का सफल आयोजन श्री रूपनारायण शर्मा , पार्षद शालिनी गौतम, मोहित गौतम, राम शर्मा ‘कापरेन’, वीरेन्द्र सिंह सिसोदिया, पेनिल सोनी, हिमानी गौतम, रंजना सक्सेना, संदीप शर्मा, अमरीश राठौड़,राजेन्द्र अग्रवाल आदि द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से यह कार्यशाला संभव हो सकी। सभी प्रतिभागियों ने इस आयोजन की सराहना की और नियमित रूप से ध्यान तथा श्वास अभ्यास को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
यह कार्यशाला आर्ट ऑफ लिविंग के “सकारात्मक जीवन जीने” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय कदम रही।







