कोटा/नई दिल्ली 19 मई।कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स(कैट) का राष्ट्रीय अधिवेशन नई दिल्ली के होटल द ललित में आयोजित हुआ जिसमे देश भर के अलग-अलग जगहों से 150 से ज्यादा व्यापारिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया ।कोटा से महिला विंग की अध्यक्ष नीलम विजय ने भाग लेकर प्रदेश भर से आई महिलाओं ने चीन के साथ साथ तुर्की व अजरबैजान निर्मित उत्पादों का बहिष्कार का संकल्प लिया तथा सभी व्यापारिक महिलाओं को इन देशो से बने उत्पाद ना बेचने व ना ख़रीदने हेतु प्रेरित किया जायेगा।कोटा कैट वीमेन विंग की अध्यक्ष नीलम विजय ने बताया कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व कैट की एडवाइज़र श्रीमती स्मृति ईरानी का स्वागत किया व कोटा आने का न्यौता दिया।कोटा कैट वीमेन विंग ने भारतीय सिंदूर की परम्परा पर सैन्य अभियान चला कर देश को गौरवान्वित करने वाली भारतीय सेना का शौर्य व वीरता के अभिमान पर आभार प्रकट किया तथा शहीद सैनिकों को नमन कर श्रद्धांजलि दी गई।नीलम विजय ने कहा कि भारत के खिलाफ जो भी देश है, उनके साथ किसी भी प्रकार का व्यवहार व व्यापार नही किया जायेगा।व्यापारिक बहिष्कार के कारण तुर्किये व अजरबैजान को अरबों डॉलर का नुकसान होगा और दोनों देशों को भारत के खिलाफ खड़े होने की कीमत चुकानी पड़ेगी।कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया,कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खण्डेलवाल व सलाहकार श्रीमती स्मृति ईरानी ने राष्ट्र हित के लिए देश भर से पधारे व्यापारियों को संबोधित किया और कहा कि कैट लंबे समय से चीनी उत्पादों के बहिष्कार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान चला रहा है, जिसका काफी असर देखने को मिला है। ऐसा ही अभियान अब तुर्किये और अजरबैजान के उत्पादों के खिलाफ चलाया जाएगा॥






