Saturday, April 18, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

आकाश मिसाइल / ऑपरेशन सिंदूर..- कालीचरण राजपूत

आकाश मिसाइल / ऑपरेशन सिंदूर..

 

पाक देश के विरुध था, ऑपरेशन सिंदूर ।

नापाक जमीं हिल गई, लेगा सीख जरूर ।।

ड्रोन भेजकर पाक ने, चलदी ऐसी चाल ।

एस फोर हंड्रेड ने, कर दीनी बेहाल ।।

ड्रोन नष्ट कीन्हें सभी, उलटी पड़ गई चाल ।

“शहबाज” रोते रह गए, देखने लायक हाल ।।

सेना का उत्पादन यह, कभी न होता फेल ।

अब पछताए होते क्या, निकल गई जब रेल ।।

कलाम जी के शिष्य ने, रचि दीनी आकाश ।

अंधेरे में भी कर दिया, प्रकाश ही प्रकाश ।।

भारतीय मिसाइल है, अचूक एक हथियार ।

भारत की सेना सभी, करती इसको प्यार ।।

था श्री राम राव का, परियोजना प्रबंध ।

गलियां सारी पाक की, इसने कर दी बंद ।।

सफल हुआ पूरी तरह, ऑपरेशन सिंदूर ।

खाने को दाने नहीं, पाक हुआ मजबूर ।।

ऑपरेशन के कर्म से, हुई गरव की बात ।

दुश्मन देश तो वहीं, मलता रह गया हाथ ।।

“भू” से जाती व्योम को, नाम रखा आकाश ।।

भारत की इस सेन को, बार-बार शावाश ।।

बार-बार शावाश…

बार-बार शावाश …

(कालीचरण राजपूत, कोटा)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles