Sunday, July 26, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

ज़ोया खान ने सीबीएसई 10वीं में 94% अंक प्राप्त कर बढ़ाया कोटा का गौरव

-भारतसिंह चौहान

कोटा शहर की प्रतिभाशाली छात्रा ज़ोया खान ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है।

ज़ोया खान मॉडर्न स्कूल तलवंडी की छात्रा हैं। अपनी सफलता का श्रेय ज़ोया ने नियमित मेहनत और अनुशासन को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रतिदिन लगभग 4 से 5 घंटे पढ़ाई की और किसी भी ट्यूशन क्लास का सहारा नहीं लिया। उन्होंने पूरी तरह से सेल्फ स्टडी के माध्यम से यह उपलब्धि हासिल की।

ज़ोया का सपना भविष्य में डॉक्टर बनना है, जिसके लिए वह अभी से नीट परीक्षा की तैयारी में जुट गई हैं।

ज़ोया के पिता एलन कोचिंग में शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता एक सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। परिवार ने उनकी इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

ज़ोया की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों के लिए भी यह एक प्रेरणा बनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles