Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के सेमिनार में आमंत्रित

कोटा। हाड़ौती के वरिष्ठ समाजसेवी आबिद खान को मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, दिल्ली के वार्षिक प्रचार-प्रसार सेमिनार में आमंत्रित किया गया है। कॉलेज के मेडिकल मेडिसिन इंचार्ज संदीप मिश्रा ने बताया कि इस वार्षिक सेमिनार उत्सव में देशभर से विद्यार्थियों, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र के प्रोफेसरों तथा युवा वर्ग को आमंत्रित कर शिक्षा, समाज सेवा और रोजगार के अवसरों पर मार्गदर्शन दिया जाता है।

कॉलेज की सह-संपादक कामिनी शर्मा ने बताया कि आबिद खान राजस्थान में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं तथा प्रचार-प्रसार और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इसी योगदान को देखते हुए उन्हें राजस्थान से इस सेमिनार में आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा, अजमेर और उदयपुर से भी छात्र-छात्राओं को इस कार्यक्रम में बुलाया गया है। उदयपुर से अशोक सिंह, अजमेर से यास्मीन खान और कोटा से आबिद खान इस सेमिनार में भाग लेंगे।

Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

सेमिनार का मुख्य उद्देश्य देशभर के युवा वर्ग को शिक्षा, समाज सेवा और रोजगार से जोड़ना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ-साथ उनके लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles