Sunday, October 18, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के माध्यम से जन हतैषी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाये-राखी गौतम

-श्याम सुंदर शर्मा

कोटा/राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये जा रहे संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को लाडपुरा क्षेत्र में एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमेंद्र मीणा ने एसटी प्रकोष्ठ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने भाग लिया एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमेंद्र मीणा ने इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम का माला पहनाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में राखी गौतम ने एसटी प्रकोष्ठ की नव गठित कार्यकरणी को शपथ दिलाई ओर उनसे पीसीसी द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को बूथ लेवल तक ले जाने का आव्हान किया

इस मौके पर एसटी प्रकोष्ठ की नवगठित कार्यकरणी को सम्भोदित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि एसी प्रकोष्ठ का गठन हो चुका है अब आप सभी की महती जिम्मेदारी बनती है कि पीसीसी द्वारा निर्देशित संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ कार्यक्रम को ब्लॉक से वार्ड तथा बूथ तक ले जाना है आमजन के साथ मिलकर कार्यक्रम को जन जागरण अभियान के रूप में चलाना है और संगठन को मजबूत बनाकर लोकतंत्र की रक्षा करनी है तथा भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज को बुलंद करना है इसी उद्देश्य के साथ जनहित रक्षा के लिए संकल्पित होकर कार्य करना है।

एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कमेंद्र मीणा ने कार्यक्रम में अपनी नव गठित कार्यकरणी को सम्भोदित करते हुए कहा कि पीसीसी ने जो कार्यक्रम दिया है संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ इस कार्यक्रम को जनजागरण अभियान के रूप में वार्ड स्तर तक चलाना है इसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित कर आगे बढ़ना है हमे हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संकल्पित होकर कार्यक्रम चलना है। कांग्रेस महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि लाडपुरा क्षेत्र में एसटी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख रूप से एसटी प्रकोष्ठ के संभागीय प्रभारी राहुल मीणा , पार्षद अनुराग गौतम , महेंद्र वर्मा , महिला कांग्रेस पदाधिकारी शार्लेट सामु , एनएसयूआई जिलाध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, जवाहर बाल मंच अध्यक्ष शुभम खुराना , शहर जिला कांग्रेस कमेंटी सचिव योगेश विजयवर्गीय , योगेश चावला , कुंदन बसवाल , मनीष पारेता , महावीर मेघवाल , दीपक मीणा , अमन गौतम , जीतू बसवाल , सोनू मीणा , कमलेश मीणा , हेमराज सेन , दिनेश मेहता , मोंटी मीणा , विशाल सेन सहित सेकड़ो की संख्या महिलाओं ने भाग  लिया।

IMG-20261001-WA0050
previous arrow
next arrow
Screenshot_2026-10-05-18-54-50-53_c0d35d5c8ea536686f7fb1c9f2f8f274
previous arrow
next arrow

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles