Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

12 वी के परिणाम में स्टार नाइन करियर इंस्टीट्यूट की छात्रा टीना पंवार ने आर्ट्स 97.20% अंक लाकर लहराया परचम

टीना पंवार ने किया शानदार प्रदर्शन राजनीति विज्ञान में 100 में से 100 अंग्रेजी और भूगोल में 98-98 अंक*

कोटा / उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान के 12वीं आर्ट्स के परिणाम आज जारी हुए जिसमें स्टार नाइन कैरियर इंस्टिट्यूट प्रेम नगर की छात्रा टीना पंवार ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्रा ने राजनीति विज्ञान में 100 और अंग्रेजी एवं भूगोल में 98-98 अंक प्राप्त किए।

संस्था के अध्यापकों द्वारा उत्तीर्ण हुए सभी विद्यार्थियों को माला पहनाकर मुंह मीठा करवाया और जश्न मनाया। संस्था के निदेशक जितेंद्र पारेता ने बताया की टीना के पिताजी सामान्य व्यक्ति हैं जो प्राइवेट कंपनी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। संस्था का 12 वीं का परिणाम शत प्रतिशत रहा । संस्था के 5 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

संस्था के सभी अध्यापकों ने एक दूसरे को बधाई दी और अभिभावकों एवं अध्यापकों का मुंह मीठा कराया एवं सफल हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles