कोटा/राजस्थान के कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित जेके लोन अस्पताल की पार्किंग में पर्ची को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। घटना में मारपीट और तोड़फोड़ की गंभीर स्थिति बन गई।
पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपनी सास को भर्ती कराने अस्पताल आए थे। जब वह कार लेकर बाहर निकलने लगे, तो पार्किंग कर्मचारियों ने बिना पर्ची दिए ही पैसे की मांग कर दी। इस पर आपत्ति जताने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि पार्किंग स्टैंड के कर्मचारियों ने कथित रूप से लोहे के सरिए और डंडों से ओमप्रकाश और उनके भाई पर हमला कर दिया। इस हमले में दोनों को हाथ-पैर में चोटें आईं। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने कार पर पत्थर फेंककर उसका कांच भी तोड़ दिया।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें मारपीट और हंगामा साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, बूंदी से आए एक मरीज के परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही





