कोटा। श्री सर्राफा थोक विक्रेता व्यावसायिक संघ, कोटा के आगामी चुनाव 5 अप्रैल को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव को लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और सभी संभावित उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
संघ के विभिन्न पदों के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रमुख रूप से अध्यक्ष पद के लिए जय कुमार जैन, सचिव पद के लिए योगेंद्र सोनी (योगी) और कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय गोयल अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
इसके अलावा उपाध्यक्ष, सहसचिव व सदस्य पदों के लिए भी कई उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जो व्यापारियों से संपर्क कर समर्थन जुटा रहे हैं। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संघ द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सभी उम्मीदवारों ने व्यापारियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को विजयी बनाएं।





