Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा के हृदय बिरला का राष्ट्रीय टेबल टेनिस टीम में चयन

-भारत सिंह चौहान

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के उभरते युवा खिलाड़ी हृदय बिरला का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने से शहर के खेल जगत में उत्साह और गर्व का माहौल है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग, राजस्थान, बीकानेर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 वर्ष (छात्र) वर्ग की राज्य टेबल टेनिस टीम में हृदय बिरला को शामिल किया गया है। वे आगामी 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

हृदय के पिता अनीश बिरला ने बताया कि इस आयुवर्ग में कोटा शहर से चयनित वे एकमात्र टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उनकी इस सफलता के पीछे निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कोच का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।

यह प्रतियोगिता 16 अप्रैल से 22 अप्रैल  तक नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता से पूर्व चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 28 मार्च से 14 अप्रैल  तक पाली में लगाया जा रहा है, जिसमें हृदय बिरला भी हिस्सा ले रहे हैं।

हृदय बिरला के चयन से कोटा जिले में खुशी की लहर है। उनके परिवार, कोच और विद्यालय ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles