Tuesday, April 7, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 508 ग्राम अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

कोटा में मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रानपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 508 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिला पुलिस अधीक्षक कोटा शहर तेजस्वनी गौतम के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निर्देशन और वृत्ताधिकारी मनीष शर्मा के पर्यवेक्षण में रानपुर थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह भाटी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे।

गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध व्यक्ति बाइक के साथ नजर आया। उसे रोककर तलाशी लेने पर बाइक के बैग में एक पारदर्शी थैली में काला गाढ़ा पदार्थ मिला। जांच में यह मादक पदार्थ अफीम निकला। वजन करने पर इसकी मात्रा 508 ग्राम पाई गई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी पोलू पुत्र रामू गुर्जर, निवासी अमरकुआं ढाणी, थाना रानपुर को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से अफीम की खरीद-फरोख्त और उसके नेटवर्क को लेकर गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles