Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

छात्रा निया गोचर ने किया शानदार प्रदर्शन, साइंस और गणित में 99-99 अंक

कोटा: छात्रा निया गोचर ने किया शानदार प्रदर्शन, साइंस और गणित में 99-99 अंक

कोटा। दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्टार 9 कैरियर इंस्टिट्यूट की छात्रा निया गोचर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान (साइंस) और गणित विषय में 99-99 अंक प्राप्त कर संस्थान और परिवार का नाम रोशन किया है। निया की इस उपलब्धि से संस्थान में खुशी का माहौल है।

निया गोचर की सफलता उनके निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। उन्होंने कठिन मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। संस्थान के शिक्षकों ने भी उनकी इस सफलता पर गर्व जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्टार 9 कैरियर इंस्टिट्यूट के निदेशक एवं स्टाफ ने निया को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

परिवारजनों ने निया की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वह आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को हासिल करे।

निया गोचर को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles