कोटा। दसवीं बोर्ड परीक्षा में सफल क्लासेस के छात्र कुणाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विज्ञान (साइंस) में 90 अंक और गणित में 92 अंक प्राप्त किए हैं। इस शानदार उपलब्धि से परिवार, शिक्षकों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कुणाल की यह सफलता उनके लगातार परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। सफल क्लासेस के शिक्षकों ने बताया कि कुणाल शुरू से ही मेहनती और लगनशील छात्र रहा है, जिसने पढ़ाई में निरंतरता बनाए रखी।
संस्थान के स्टाफ ने कुणाल को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। वहीं, परिवारजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुणाल को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं आगे के लिए शुभकामनाएं।






