Saturday, August 29, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बारां आगमन पर अमीन पठान का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

रिज़वान खान रिपोर्ट

बारां। बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल के सानिध्य में आयोजित टाइगर क्रिकेट क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमीन पठान के बारां आगमन पर कांग्रेस डीसीसी उपाध्यक्ष जाकिर मंसूरी एवं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर एवं मुँह मीठा कर अमीन पठान का जाकिर मंसूरी के निजी आवास पर जोरदार इस्तकबाल कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के वरिष्ठ नेता अशरफ देशवाली, पूर्व जिलाध्यक्ष शाहिद कुंडी द्वारा उनका भव्य और गर्मजोशी से स्वागत किया गया

कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान के विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत के दोरान उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में नेतृत्व के प्रति लोगों का जुड़ाव लगातार मजबूत हो रहा है।

इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, पूर्व पार्षद नियाज मोहम्मद, महेंद्र कुमार योगी,इकबाल रीगल ,सादिक मंसूरी,जावेद पठान, जूनेद अंसारी, आशु मंसूरी सहित अनेक कांग्रेसजन स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles