Saturday, May 23, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संभागीय अध्यक्ष का समिति द्वारा किया गया सम्मान

कोटा / हाड़ोती संभाग कोचिंग समिति रजि. द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओम प्रकाश मेहता का सम्मान आकाशवाणी स्थित एक निजी संस्थान में किया गया।विशाल उपाध्याय ने बताया कि सम्मान समारोह में मां सरस्वती को नमन करके कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।

ओम प्रकाश मेहता ने अपने उद्बोधन में समिति के विस्तार एवं शैक्षणिक गतिविधियों, संस्थानों की कानूनी बाधाओं, में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

समिति के पूर्व अध्यक्ष बुद्धि प्रकाश शर्मा,

ने दो वर्षी कार्यकाल की गतिविधियों पर विचार प्रस्तुत किया।

जिलाअध्यक्ष श्रीमती सोनिया राठौड़, संरक्षक राकेश मिश्रा ने संयुक्त रुप में समिति के विस्तार एवं संगठनात्मक संरचना पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों ने अध्यक्ष को माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया

सम्मान समारोह में रविंद्र सिंह राठौड़,जितेंद्र पारेता,सुरेंद्र मेघवाल,नीरज मेहता,हेमराज सुमन प्रदीप नागर ने समिति के हितार्थ कार्य करने में अपने विचार रखे।

नरेश नगर ने सभी का आभार व्यक्त किया मंच संचालन धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles