Friday, August 28, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में एडमिशन बूम, 20% तक ग्रोथ का अनुमान

कोटा में एक बार फिर शिक्षा का माहौल परवान चढ़ने लगा है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक देशभर से आने वाले स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों की बढ़ती आवाजाही साफ संकेत दे रही है कि कोटा में एडमिशन सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है।

बोर्ड परीक्षाएं खत्म होते ही 10वीं से 11वीं में जाने वाले विद्यार्थियों ने अपने करियर की दिशा तय करनी शुरू कर दी है। डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स अब कोटा का रुख कर रहे हैं। IIT-JEE और NEET-UG की तैयारी के लिए कोचिंग संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Allen Career Institute के विभिन्न कैंपस—इन्द्रविहार का संकल्प कैंपस, लैंडमार्क सिटी के संज्ञान और सम्यक कैंपस, तथा नया नोहरा स्थित सुपथ कैंपस—में इन दिनों स्टूडेंट्स और अभिभावकों की भीड़ देखी जा रही है। यहां वे एडमिशन, बैच टाइमिंग, अकादमिक सिस्टम, हॉस्टल और अन्य सुविधाओं की जानकारी ले रहे हैं। 25 मार्च से नए बैच शुरू होने जा रहे हैं, जिससे उत्साह और बढ़ गया है।

एडमिशन के लिए आयोजित Allen Scholarship Admission Test (एसेट) में भी बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए। पूरे दिन स्टूडेंट्स अपने बैच और पढ़ाई से जुड़ी जानकारी जुटाते नजर आए।

एलन कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत ने बताया कि इस वर्ष छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पिछले साल की तुलना में पहले ही बैच में 15 से 20 प्रतिशत तक ग्रोथ का अनुमान है। उन्होंने कहा कि कोटा का प्रतिस्पर्धी माहौल और बेहतरीन अकादमिक सिस्टम ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

अभिभावकों का भी मानना है कि कई विकल्पों के बावजूद कोटा पढ़ाई के लिए सबसे बेहतर जगह है। यहां छात्रों के लिए सुरक्षित, अनुशासित और प्रतिस्पर्धी वातावरण के साथ सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

वहीं, बिहार से आए एक छात्र ने बताया कि कोटा का माहौल उसे हमेशा आकर्षित करता रहा है। यहां के अनुभवी टीचर्स और उत्कृष्ट सुविधाओं के कारण पढ़ाई आसान और प्रभावी हो जाती है।

लगातार बढ़ती इस भीड़ के साथ कोटा एक बार फिर देश की “कोचिंग कैपिटल” के रूप में अपनी पहचान मजबूत करता नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles