कोटा 8 अप्रेल । देवाधिदेव श्री 1008 भगवान महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव की कड़ी में आयोजित सकल जैन समाज की ऐतिहासिक अहिंसा पदयात्रा में राजस्थान रेडक्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष राजेश बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा व भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने स्वागत अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कोटा द्वारा केशवपुरा मण्डल के तत्वावधान में पुष्प वर्षा कर धर्म लाभ लिया।
संदीप शर्मा ने बताया की भगवान महावीर के अनुसार धर्म सबसे उत्तम मंगल है। अहिंसा, संयम और तप ही धर्म है। भगवान महावीर कहते हैं वह धर्मात्मा है, जिसके मन में सदा धर्म रहता है, उसे देवता भी नमस्कार करते हैं। भगवान महावीर ने मानव समाज को जीओ और जीने दो का संदेश दिया।
राकेश जैन ने कहा कि कोटा शहर में सकल जैन समाज द्वारा आयोजित ऐतिहासिक अहिंसा पदयात्रा में धर्मलाभ लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महामहोत्सव की कड़ी में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है। यह पद यात्रा मानव समाज को अहिंसा के पथ पर चलने का संदेश देती है। आज विश्व में अहिंसा की सख्त आवश्यकता है। अहिंसा के पथ पर चलकर ही मानव समाज का कल्याण संभव है।
महावीर जयंती के दिन भगवान महावीर के अनुयायी उनकी शिक्षाओं का स्मरण करते हैं, उनके प्रति आभार प्रकट करते हैं और श्रद्धा भाव से विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। त्याग और संयम, प्रेम और करुणा, शील और सदाचार ही उनके प्रवचनों का सार था।
जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र राही, केशवपुरा मण्डल अध्यक्ष दीनू बंजारा , मंडल प्रतिनिधि पारस खींची, पार्षद संजीव विजय, महेन्द्र शर्मा, हेमसिंह हाडा, ओम प्रकाश मेहरा , गिर्राज शर्मा, गोपाल शर्मा, पार्थिक अरोड़ा, आकाश पांचाल, चिराग जैन, विजय सुमन सहित भाजपा केशवपुरा मण्डल के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर अहिंसा पद यात्रा रैली का स्वागत, अभिनंदन किया।





