31 मार्च। किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में नमाज अदा की गई। रमजान के पाक महीने के बाद कोटा शहर में ईद उल फितर मनाया गया। किशोरपुरा स्थित मुख्य ईदगाह में नमाज अदा की गई, शहर काजी जुबैर अहमद ने ईद की नमाज अदा करवाई।
इस दौरान हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करने पहुंचे। सभी ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। इस दौरान कांग्रेस नेता विधायक शांति धारीवाल, प्रहलाद गुंजल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों के गले मिलकर बधाइयांदी। कलेक्टर व सिटी एसपी भी मौके पर मौजूद रहे। शहर काजी जुबैर अहमद ने सभी को ईद की बधाई थी। उन्होंने कहा ईद खुशियों का नाम है। किसी भी मजहब-कौम में कोई त्योहार आता है तो वो के खुशियां लेकर आता है। कांग्रेस नेता विधायक शांति धारीवाल, प्रहलाद गुंजल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुस्लिम समाज के लोगों के गले मिलकर बधाइयां दी। कलेक्टर व सिटी एसपी भी मौके पर मौजूद रहे






