Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा मे राजस्थान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा हाड़ी रानी सर्किल पर हाड़ी रानी जी का माल्यर्पण व काव्यपाठ का आयोजन

कोटा /नव विक्रम संवत2082 रविवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय कवि संगम, कोटा इकाई के तत्वावधान में हाड़ी रानी सर्किल पर हाड़ी रानी जी का माल्यर्पण व काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के सुप्रसिद्ध कवियों ने राजस्थान के वीर सपूतों और वीरांगनाओं के शौर्य का यशोगान कर अपनी अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुरुआत कवि डॉ शिव लहरी द्वारा हाड़ौती कविता ‘लहरार्यो चंबल को पाणी’ से की। श्री नहुष व्यास जी ने संचालन करते हुए राजस्थानी गीत-कविताओं की बरसात के लिये सभी कवियों का आगाज किया। जिसमें कवि श्री गोरस प्रचण्ड जी, कवि रूपनारायण संजय, कवि राम शर्मा कापरेन, कवि बंटी सुमन, कवि नहुष व्यास, कवि नंद सिंह जी पँवार ने कविता पढ़ी और राजस्थान दिवस व नव वर्ष दिवस को एक शोर्य त्याग प्रेम की गाथा से जोड़ा, यादगार बनाया। कवियों ने हाड़ी रानी के त्याग और बलिदान पर सुंदर कवितायें प्रस्तुत कि। राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से डॉ शिव लहरी ने सभी का हार्दिक आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles