Saturday, October 10, 2026
as jewellers
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

इस साल आयेंगे भारत दौरे पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिनभारत दौरे पर आने के लिए तैयार हैं। रूसी विदेश मंत्री के अनुसार पुतिन की दिल्ली यात्रा के लिए ‘वर्तमान में व्यवस्था की जा रही है’। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर का कहना है कि भारत-रूस संबंध इतने मजबूत हैं कि बदलती दुनिया में भी आपसी हित साधते हुए वैश्विक भलाई का मार्ग तलाश लेते हैं।रूसी अंतरराष्ट्रीय मामलों की परिषद की ओर से आयोजित ‘रूस और भारत टुवर्ड ए न्यू बाइलेट्रल

एजेंडा’ नामक सम्मेलन को आज रूस और भारत के विदेश मंत्रियों ने वीडियो कांफ्रेंसिग से संबोधित किया। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो बार भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता और ब्रिक्स शिखर वार्ता के दौरान मुलाकात हुई थी। सम्मेलन में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि भारत और रूस के संबंध आपसी विश्वास और सम्मान की लंबी परंपरा के साथ लगातार मजबूत हो रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles