पुरुष आयोग की मांग: *एक आवश्यक पहल*
वर्तमान समय में समाज में पुरुषों के प्रति होने वाले शोषण, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न और झूठे आरोपों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। दुर्भाग्यवश, इस प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी विशेष कानूनी या सरकारी प्रावधान उपलब्ध नहीं है, जिससे पीड़ित पुरुष न्याय पाने में असमर्थ रहते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए *मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन* “पुरुष आयोग” के गठन की मांग को लेकर सक्रिय रूप से *पुरुष आयोग एक मुहिम* चला रहा है, ताकि पुरुषों को भी न्याय और सुरक्षा प्रदान की जा सके।
इस मुहिम के तहत, 13 अप्रैल को संपूर्ण भारत के 51 जिलों में एक हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें समाज के सभी वर्गों से समर्थन की अपील की जा रही है। यह अभियान सरकार तक यह संदेश पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है कि
पुरुषों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए एक राष्ट्रीय पुरुष आयोग की स्थापना आवश्यक
है। आप सभी संगठन के महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं/पदाधिकारी से अनुरोध है कि वे इस अभियान में सक्रिय भाग लें और इस सामाजिक सुधार की पहल को मजबूत करें।






