पोरवाल युवक संघ कोटा के तत्वावधान में दिनांक 18 मार्च 2025 को टोडरमल जयंती हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
पोरवाल युवक संघ कोटा के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की जन्म जयन्ती प्रति वर्ष 18 मार्च को पूरे देश भर में उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष भी राजा टोडरमल जी की जन्म जयन्ती भव्य रूप से मनाई जा रही है।
पोरवाल युवक संघ कोटा के उपाध्यक्ष श्री उत्तम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि इस अवसर पर दिनांक 16 मार्च 2025, रविवार को एक विशाल एवं भव्य शोभा यात्रा का आयोजन गायत्री मंदिर तलवण्डी से पोरवाल भवन सुभाष नगर तक किया जायेगा। इसमें सभी समाज बंधु ढोल नगाड़ों के साथ व डी.जे. की धुन पर नाचते गाते चलेंगे। यह शोभा यात्रा दोपहिया व चार पहिया वाहनों से निकाली जाएगी जिसमें सभी वाहनों पर समाज के झंडे लगे रहेंगे। बीच-बीच में समाज बंधुओं द्वारा लगभग 30 स्वागत द्वार भी बनाये गये हैं।
पोरवाल युवक संघ कोटा के सचिव श्री धनराज गुप्ता ने बताया कि इस शोभा यात्रा में विशेष रूप से समाज की महिलाओं की भी भागीदारी रहेगी जिनके सिर पर साफा बंधा रहेगा। शोभा यात्रा में पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की सुसज्जित झांकी भी रहेगी। विभिन्न मार्ग से होते हुए शोभा यात्रा का समापन लगभग प्रातः 11 बजे पोरवाल भवन सुभाष नगर पर होगा।
पोरवाल युवक संघ कोटा के कोषाध्यक्ष श्री ऋषभ जैन ने कहा कि इसके पश्चात महिला मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम के समापन पर स्वादिष्ट सामुहिक भोज का आयोजन रखा गया है।
इस अवसर पर होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये पोरवाल भवन सुभाष नगर पर आज एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें श्री नरेन्द्र गुप्ता, श्री ऋषभ कुमार जैन, श्री धनराज गुप्ता, श्री उत्तम प्रकाश गुप्ता, श्री मधुसूदन गुप्ता, श्री राकेश गुप्ता मामा, श्री महेन्द्र गुप्ता, श्री सुरेन्द्र गुप्ता, श्री आर.पी. पोरवाल, श्री कैलाश गुप्ता, श्री किशन गुप्ता, श्रीमती अंजिता गुप्ता आदि उपस्थित थे। विभिन्न प्रकार की समितियाँ बनाकर सभी उपस्थित समाज बंधुओं को तन-मन-धन से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु निवेदन किया गया।






