कोटा, 15 मार्च / विश्व उपभोक्ता दिवस 2025 पर संगोष्ठी का आयोजन संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस वर्ष संगोष्टि का विषय “टिकाऊ जीवन शैली की ओर एक उचित कदम” था। कार्यक्रम में राज्य उपभोक्ता परामर्श केंद्र के अध्यक्ष पंकज शर्मा, संभागीय प्रभारी अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ के यज्ञ दत्त हाडा, पूर्व पार्षद व जिला समन्वयक कट्स इंटरनेशनल जयपुर के युधिष्ठिर चांनसी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम प्रारंभ से पूर्व सभी अतिथियों द्वारा सरस्वती की तस्वीर पर मल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मनोज विजयवर्गीय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभागीय उपभोक्ता संरक्षण अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि उपभोक्ताओं को अपनी जीवन शैली में बदलाव लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम कोई भी वस्तु खरीदेंने से पूर्व उसकी एक्सपायरी, मैन्युफैक्चरिंग एवं उसकी एमआरपी देखकर खरीदें ताकि हमारे को कोई वस्तु गलत नहीं मिल सके। राज्य उपभोक्ता परामर्श केंद्र के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि आज के समय मे मिलावटी सामान की बिक्री हो रही है, इस कारण हमें बहुत सोच समझकर सतर्कता से जीवन जीने की आवश्यकता है। इसके लिए उपभोक्ता को जागरूक रहना पड़ेगा, जिससे हमारे स्वास्थ्य के ऊपर असर नहीं पड़े, उन्होंने चिकित्सा, व्यापार जगत की कई उदाहरण देकर युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने हर वस्तु का बिल एवं सेवा की रसीद लेने की बात पर जोर दिया। इस अवसर पर संभाग प्रभारी यज्ञदत्त हाडा ने बताया कि आज उपभोक्ता के लिए जागरूकता की आवश्यकता है इसी कड़ी में हम कॉलेज व स्कूलों में युवाओं और बच्चों को समय-समय पर जागरूकता शिविर लगाकर उन्हें वस्तुओं की जानकारी देते हैं। उपभोक्ता के अधिकार क्या-क्या हैं। कार्यक्रम के में जिला समन्वयक कट्स इंटरनेशनल जयपुर के युधिष्ठिर चांनसी ने जानकारी दी की कंज्यूमर इंटरनेशनल अपने सदस्यों और भागीदारों के साथ टिकाऊ जीवन शैली के लिए एक न्यायोचित बदलाव हेतु वैश्विक आवाहन में एकजुट होगा! हमारी साझा चुनौती टिकाऊ उपभोग के महत्व को व्यापक रूप से मान्यता प्राप्त है! जलवायु परिवर्तन पर अंतर – सरकारी पैनल का अनुमान है कि उपभोग या मांग- पक्ष रणनीतियों पर कार्रवाई से 2050 तक प्रमुख क्षेत्रों में ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में 40 से 70% की कमी आ सकती है! हमारा अभियान खाद्य ,जल ,ऊर्जा, गतिशीलता उपभोक्ता वस्तुएं आवास ,वित्त और अवकाश सहित प्रमुख क्षेत्रों में सतत जीवन शैली पर केंद्रित होगा ! साथ ही बताया कि मिलावट के इस युग में सरकारी प्रयोगशालाएं बनी हुई है उनमें हम ₹10 जमा करके वस्तुओं की जांच करवा सकते हैं, एवं उसकी शिकायत चिकित्सा विभाग एवं उपभोक्ता विभाग में दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का सीधा प्रसारण भी युवाओं व अतिथियों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा।
इस अवसर पर उपभोक्ता महासंघ के जिला अध्यक्ष अमरलाल ग्रामीण अध्यक्ष अरविंद जांगिड़, कोटा उत्तर महासचिव भुवनेश कुमार एवं सदस्य दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में संचालन कर रहे मनोज विजय वर्गीय ने सप्ताह के दौरान होने वाली गतिविधियों के बारे मे विशेष कर स्लोगन प्रतियोगिता की जानकारी दी साथ ही सभी अतिथियों एवं युवाओं का धन्यवाद व्यापित किया।
उपभोक्ता एक्सपायरी वस्तुएं न खरीदेंः जितेंद्र





