Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

हिंदू नववर्ष के अवसर पर कोटा महानगर द्वारा 28 मार्च को हिन्दू स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा

कोटा,हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 के स्वागत आयोजनों के क्रम में हिंदू नववर्ष आयोजन समिति,कोटा महानगर द्वारा 28 मार्च को सेवन वंडर पार्क, कोटडी चौराहे के पास वृहद हिन्दू स्वदेशी मेले का आयोजन किया जाएगा।

समिति के मीडिया संयोजक अरविन्द सिसोदिया ने बताया कि हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविन्द नारायण अग्रवाल एवं महामंत्री छगन माहुर ने स्वदेशी मेला आयोजन समिति का संयोजक किशन पाठक, सहसंयोजक डॉ. नारायण हेड़ा, प्रमोद राठौड़ एवं नेता खंडेलवाल को जिम्मेवारी सौंपी। साथ ही मेला आयोजन समिति की कार्यकारिणी में हेमंत विजय, आनंद सक्सेना, जगदीश जिंदल, सत्यनारायण गौतम, राजेंद्र हाडा, विष्णु शर्मा हरिहर, डॉक्टर गिरीश शर्मा, भारत सुनेजा, रुपेश शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, विजय सिंह को सम्मिलित किया गया है। इसके साथ ही आयोजन को लेकर विभिन्न उप समितियों का भी गठन किया गया है।

 

स्वदेशी मेला आयोजन की तैयारी के संदर्भ में समिति की बैठक मानव विकास भवन पर आयोजित की गई बैठक में हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के श्याम बिहारी नागर एवं महामंत्री छगन माहुर की विशेष मौजूदगी में मेले के स्वरूप को अंतिमरूप दिया गया।

 

मेला समिति के संयोजक किशन पाठक ने बताया कि स्वदेशी मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य भारतीय संस्कृति के अनुरूप हमारे त्योहार आयोजित करना है भारतीय सनातन संस्कृति में वर्ष प्रतिपदा का विशेष महत्व है इसके साथ ही मेले के माध्यम से हमारी स्थानीय संस्कृति एवं कला की जानकारी आने वाली पीढ़ी को प्राप्त हो इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु भी विशेष प्रयास किए गए हैं, मेले में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न समाजों की ओर से व्यंजनों के स्टाल लगाए जाएंगे, स्वदेशी उत्पादों के महत्व को बढ़ावा देने हेतु बड़े स्तर पर स्थानीय उत्पादों के स्टॉल, विभिन्न संस्थाओं द्वारा भारतीय साहित्य के स्टॉल लगाए जाएंगे, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन इस मेले के दौरान किया जाएगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles