Thursday, September 3, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

कोटा में दो दिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम,विजयवर्गीय स्थानीय सभा नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कोटा , दो दिवसीय रंगोत्सव कार्यक्रम विजयवर्गीय स्थानीय सभा महावीर नगर केशवपुरा के तत्वाधान में स्वामी रामचरण धर्मशाला विनोबाभावे नगर में आयोजित हुआ। महावीर नगर केशवपुरा स्थानीय सभा द्वारा प्रथम दिवस स्थानीय सभा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष मयंक विजय की कार्यकारिणी को माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला द्वारा शपथ दिलाई गई ।

महिला कार्यकारिणी को माननीय ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर द्वारा शपथ दिलाई गई एवं युवा नवगठित कार्यकारिणी को कोटा दक्षिण के विधायक श्री संदीप जी शर्मा द्वारा युवा शक्ति को समाज के संगठन और विकास की शपथ दिलाई।

महामंत्री विनोद विजय, रामावतार विजय ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राधा कृष्ण का युगल मयूर नृत्य की अद्भुत छवि प्रस्तुत की गई। समाज के वरिष्ठजन सुरेंद्र जी विजय मोसन चौथमल जी रामबाबू जी, सीताराम जी पंवालिया रामलाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे। समाज बन्धु सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आनंद लिया ।

तत्पश्चात रात 11:30 बजे होलिका दहन मुहूर्त के अनुसार पति-पत्नी में सामूहिक रूप से होलिका का पूजन अर्चन किया तत्पश्चात होली दहन किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट राजकुमार विजय ‘सेतु’ द्वारा किया गया अन्त में कोषाध्यक्ष धनेश विजयवर्गीय ‘दिव्य’ के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।दूसरे दिन के कार्यक्रम में समाज के सभी बन्धुओं ने दिनभर रंग गुलाल अबीर से रंगो उत्सव संगीत की धुन के साथ मनाया।

शाम को स्वामी रामचरण धर्मशाला में महिला मंडल की संयोजिका श्रीमती संतोष विद्याधर, रश्मि रामलाल, सचिव बृजेश रेवती, कोषाध्यक्ष ममता नितिन द्वारा बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां,कपल गेम,बच्चों की चेयर रेस का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पूर्व अध्यक्ष विद्याधर विजय अमित विजय ने पुरस्कार देखकर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात सभी आगंतुक बन्धुओं भोजन प्रसादी की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles