Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सुधांशु त्रिवेदी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का होगा ‘’विचार संगम ” आज

 

 

 

कोटा 𝟮 मार्च। भाजपा कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी रविवार को एक दिवसीय कोटा प्रवास पर रहेगे। भाजपा कोटा शहर के बैनर पर सुधांशु त्रिवेदी के साथ विचार संगम कार्यक्रम का आयोजन डकनिया तालाब स्थित केरियर पॉईंट ऑडिटोरियम में रविवार सुबह 11ः30 बजे होना है। कार्यक्रम में कोटा शहर से प्रबुद्धजन सहित भाजपा कार्यकर्ता अपेक्षित रहेगें। भाजपा कोटा शहर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिती को लेकर ऑनलाईन पोर्टल पर पंजीयन चालू किया गया, जिस पर बडी संख्या में लोगों ने पंजीयन किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के आगमन एवं उनको सुनने के लिये लोगों में भारी उत्सुकता है।

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी धर्म, राजनीति, विज्ञान, वित्तीय, इतिहास, तकनीक, विदेशी मामलों के साथ-साथ सम्पूर्ण सनातन की अद्भुत ज्ञान क्षमता के चलते-फिरते भारतीय संस्कृति के “एनसाइक्लोपीडिया” हैं। आपके ज्ञान, श्रवण क्षमता, वाकपटुता, भाषा एवं शालीनता अपने आप में अदभुत है ।

 

सुधांशु त्रिवेदी के कोटा प्रवास को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने पदाधिकारियों के साथ तैयारी बैठक की। बैठक कर कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर जिम्मेदारीयां सौंपी। कार्यक्रम स्थल पर जाकर कार्यक्रम तैयारियों का मौका मुआयना किया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

 

राकेश जैन ने बताया की सुधांशु त्रिवेदी का 2 मार्च रविवार को ट्रेन से सुबह 10ः45 पर कोटा जंक्शन पर आगमन होगा। वहां से स्वागत कर होटल पार्क होरिजोन जाया जायेगा। उसके पश्चात् दोपहर 12 बजे कार्यक्रम स्थल केरियर पॉईंट ऑडिटोरियम डकनिया पहुंचेगे। यहां भाजपा कोटा शहर द्वारा आयोजित विचार संगम कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक रहेगें।

 

कार्यक्रम पश्चात् दोपहर 3ः30 बजे से शाम 6ः30 बजे तक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम ( डी.ए.वी. स्कूल के पीछ ) कार्यक्रम मे रहेगे। कार्यक्रम समापन पश्चात् झालावाड रोड स्थित होटल पार्क होरिजोन में जायेगे। यहां शाम 7 बजे से रात्री 9ः30 बजे रहेगे। इसके पश्चात् कोटा जंक्शन से रात्री 10 बजे ट्रेन से दिल्ली प्रस्थान करेगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles