Tuesday, September 8, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

बाबा रामदेव और टीवी चैनल संचालक के हस्ताक्षर करवाए जाने को लेकर कोर्ट में याचिका पेश 

के डी अब्बासी

कोटा। पतंजलि आयुर्वेद हरिद्वार के योग गुरु बाबा रामदेव एवं एक टीवी चैनल के संचालक को व्यक्तिगत रूप से तलब कर आदेशिका पर हस्ताक्षर करवाई जाने को लेकर परिवादी ने शनिवार को अपर सेशन न्यायालय क्रम- एक में में प्रार्थना पत्र पेश किया है। इस पर कोर्ट में योग गुरु बाबा रामदेव एवं टीवी चैनल के संचालक की ओर से उनके वकीलों ने प्रार्थना पत्र पर अपना जवाब देने के लिए मोहलत मांगी है। इस पर न्यायालय ने उन्हें जवाब देने के लिए 20 मार्च की पेशी मुकर्रर की है। गौरतलब है कि पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर आम जनता को धोखे में रखने के आरोप में पेश इस्तगासे को खारिज करने के आदेश के खिलाफ निगरानी याचिका कोर्ट में विचाराधीन है।

 

गुमानपुरा निवासी नीरज तिवारी ने वकील लोकेश कुमार सैनी के जरिए आईपीसी की धारा 420 के तहत इस्तगासा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट क्रम -पांच में 25 अक्टूबर 2021 को पेश किया था इसमें पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार के योग गुरु बाबा रामदेव एवं एक टीवी चैनल के संचालक को पार्टी बनाया था। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के बाद इस्तगासा खारिज कर दिया था। इस पर परिवादी ने आदेश के विरुद्ध कोर्ट में निगरानी याचिका पेश की थी।

 

प्रार्थना पत्र में की मांग

परिवादी ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा है कि बाबा रामदेव एवं टीवी चैनल के संचालक की ओर से वकालतनामा न्यायालय में पेश हुआ है जिन पर उनके हस्ताक्षर हो रहे हैं उक्त हस्ताक्षर परिवादी को सही एवं ठीक नहीं लग रहे हैं संदेह पूर्ण है हस्ताक्षरों की विश्वसनीयता पर भी उसे पूर्ण संदेह है परिवादी ने यह भी कहा है कि उनकी प्रामाणिकता के लिए दोनों को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में तालाब करवा कर उनके हस्ताक्षर निगरानी याचिका की आदेशिका/आर्डर शीट पर करवाना न्यायहित में चाहता है। जो अति आवश्यक है इसके बिना संदेह दूर नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles