कोटा, । स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा ज्ञानराय जी मंदिर टिपटा में फाग उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढचढ कर भाग लिया। अध्यक्ष नीलम सोनी ने बताया फाग उत्सव में राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई, फूलों की होली खेली गई और राधा-कृष्ण के गीत गाए गए। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नृत्य कर फागोत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष नीलम सोनी, महामंत्री सुनीता सोनी, उपाध्यक्ष अनीता सोनी, कोषाध्यक्ष वंदना सोनी व समस्त स्वर्णकार महिला मंडल उपस्थित रहा।






