Monday, September 7, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

सीआई भूरी सिंह ने वक्फ बोर्ड कार्यालय में लोगो पर गोली चलाने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

सीआई भूरी सिंह ने वक्फ बोर्ड कार्यालय में लोगो पर गोली चलाने वाले बदमाशों को किया गिरफ्तार

के डी अब्बासी

कोटा ।किशोरपुरा थाना प्रभारी भूरी सिंह ने जंगली शाह बाबा में वक्फ कमेटी कार्यालय में लाईट टेंडर के मामले को लेकर 25 फरवरी को वक्फ कमेटी के सदर सरफराज अंसारी और वहां पर उपस्थित लोगों पर गोली चलाने वाले बदमाश किशोरपुरा निवासी सोहराब उर्फ जुगनू और छावनी निवासी कादिर खान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से घटना मैं प्रयुक्त एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए है। कोटा सिटी एसपी डॉ० अमृता दुहन ने बताया कि कोटा शहर में फायरिंग व चाकू बाजी की हो रही घटना पर अंकुश लगाने व अपराधियों की गिरफ्तारी ० व धरपकड के सम्बंध में चलाये जा रहे अभियान व । अपराध की रोकथाम हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी के निकटतम सुपरविजन, पुलिस उप अधीक्षक योगेश शर्मा के निर्देशन में किशोरपुरा थाना प्रभारी भूरी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। इस पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।तरीका वारदातः आरोपी कादिर खान ने जंगलीशाह में लाईट व टेन्ट का टेण्डर पूर्व में ले रखा था।जिसकी रकम जमा नहीं कराने पर जंगलीशाह कमेटी ने आरोपी को ब्लैक लिस्ट किया गया था आरोपी डरा धमका कर दुबारा टेंडर हांसिल करना चाहता था इस लिये आरोपी कादिर ने अपने साथी शोहराब उर्फ जुगनू के साथ मिलकर 25 फरवरी को इस वारदात को अंजाम दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles