कोटा 2 मार्च। भाजपा कोटा शहर के तत्वाधान में आयोजित विचार संगम कार्यक्रम को मुख्यवक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने संबोधित किया, इस अवसर पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष राकेश जैन ने साफा, पार्टी दुपट्टा एवं 51 किलो के पुष्पहार के माध्यम से भव्य स्वागत किया।
रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, विधायक संदीप शर्मा, प्रदेशमंत्री अनुसूईया गोस्वामी, पूर्व महापौर महेश विजय मां भारती, नेता प्रतिपक्ष विवेक राजवंशी मंचस्थ रहे, संचालन जिला उपाध्यक्ष रितेश चित्तौडा ने किया।
कार्यक्रम के मुख्यवक्ता राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी नें कहा कि 21वीं सदी भारत की है और भाजपा की है, हम कर्तव्यनिष्ठा के पथ पर चलते हुये इसे संवारते रहें। उन्होंने कहा कि भारत का समय आ गया है, भारत एक नया स्वरूप लेने जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने कहा भारत मां अंगड़ाई लेती, सुप्त चेतना जाग रही, ऋषि मुनियों की देव धरा से, अपना रूप संवार रही।
उन्होंने संदेश देते हुये कहा है कि हमें गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर भविष्य को संवारना है। स्वर्णिम भविष्य हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमें अपना वर्तमान कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से पूरा करना है। गौरवशाली राष्ट्र निर्माण की दिशा में बढ़ते चलना है ।
त्रिवेदी ने भारतीय समाज को बाँटने वाली राजनीती पर कटाक्ष करते हुये कहा कुंभ में बहुत पानी बहा , टुकड़े टुकड़े बाँटने वाले, गंगा जमुना सरस्वती के संगम में गये। देश के 66 करोड़ लोगों ने बिना किसी भेदभाव के महाकुंभ में स्नान किया। यह संख्या मतदान करने वालों से भी 2 करोड़ अधिक थी। उन्होंने कहा भारतीय संस्कृति एकात्म है, यहाँ विविधता में एकता है, इसे कोई नहीं तोड़ सकता यह एकात्म ही रहेगी।
भाजपा प्रवक्ता नें परिवार वाद पर कटाक्ष करते हुये कहा 2047 में भाजपा का अध्यक्ष कौन होगा कोई नहीं बता सकता, क्योंकि भाजपा का कोई कार्यकर्ता ही अध्यक्ष होगा, किन्तु कांग्रेस सहित परिवारवादी दलों का 2047 में कौन अध्यक्ष होगा। यह कोई भी बता सकता है कि वह उन्ही के परिवार से होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा में नेतृत्व नेसर्गीक रूप से विकसित होता है, उभरता है और नेता बनता है किन्तु कांग्रेस में व्यक्ति को पदासीन कर उसे नेता बनाया जाता है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा भारत को कमजोर राष्ट्र समझनें वालों को भारत की क्षमताओं से भाजपा सरकारों में ही परिचय करवाया, अटलजी की सरकार में पोखरण परमाणु विस्फोट कर हमने विश्वस्तर पर स्वाभिमान पाया और मज़बूत राष्ट्र की नींव रखी तो मोदीजी के शासन में सर्जिकल स्ट्राइक कर अपनी सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता प्रगट करते हुए भारतीय सीमाओं को मज़बूत बनाया।
उन्होंने कहा मोदीजी के नेतृत्व में भारत नें आतंकवाद पर पूरी तरह काबू पाया है, पहले जब तब आतंकी आते थे बम धमाके करके चले जाते थे। मोदीजी के नेतृत्व में हम पड़ोसियों को हैसियत में रहना सीखा सकते है। यह प्रमाणित किया, अब समय बदल गया भारत को कोई सताने की हिम्मत नहीं कर सकता।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा मोदीजी के नेतृत्व में हुये बदलावों, बड़े निर्णयों और कल्याणकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये बताया की भारत में परिणाम देने वाली मोदीजी की सरकार के नेतृत्व में देश वास्तविक प्रगति उन्नति और विकास करने के साथ साथ, विश्व में उच्च मानक स्थापित कर रहा है। उन्हीने कहा कि डिजिटल ट्रांजेक्शन में भारत नंबर वन है, सौर ऊर्जा उत्पादन में भारत विश्व लीडर बन रहा है। चन्द्रमा के दक्षिणी छोर पर उतर कर हमने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा भारत में बदलाव दिख रहा है, भ्रष्टाचार खत्म हो रहा है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के कारण अब बेटों से ज्यादा बेटियां जन्म ले रहीं है।
उन्होंने कोटा की चर्चा करते हुये कहा आज कोटा भाजपा संगठन की ऊर्जा और गतिशीलता के साथ – साथ एक अलग स्पदन महसूस कर रहा है, वह है विश्व के सबसे बड़े लोकतान्त्रिक देश भारत की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा का अध्यक्ष ओम बिरला जी का होना। उन्होंने कहा कि राजस्थान के लिए भी यह गौरवपूर्ण अवसर है कि भारत कि संसद के दोनों सदनों के सभापति राजस्थान से है। राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ जी और लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला जी राजस्थान से है।
इस दौरान भाजपा विधायक संदीप शर्मा राजस्थान रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष राजेशकृष्ण बिरला नें भी संबोधित किया।
भाजपा शहर जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने कोटा के परिचय से प्रारंभ करते हुए कहा कि कोटा जनसंघ का गढ , भाजपा का गढ़ है। यहाँ से तीन बार ओंकारलाल बैरवा, दो बार कृष्णकुमार गोयल , तीन बार दाऊदयाल जोशी , दो बार रघुवीर सिंह कौशल, तीन बार ओम बिरला को निर्वाचित कर जन जन ने लोकसभा में कोटा का मान सम्मान बड़ाने का कार्य किया है।
माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम जी बिरला गरीब, वंचित, शोषितों, मातृशक्ति को लेकर चिंतन सदैव मन मस्तिष्क में रहता है। किस तरह से इनका आर्थिक स्तर सुधरें, ये सभी आत्मनिर्भर बनें, इनके विकास से ही पूरे देश का विकास संभव है। माननीय ओम जी बिरला लगातार सेवाकार्यों में संलग्न रहते है
इंजीनियरिंग और मेडिकल एंट्रेंस में कोटा का दबदबा पूरे देश में है। यहां तक कि कोटा कोचिंग ने 17 बार ऑल इंडिया वन रैंकर आईआईटी और मेडिकल एंट्रेंस में दिए हैं।
संगठन वृत्त प्रस्तुत करते हुए बताया की संगठन पर्व 2024 के तहत सभी 704 बूथों पर बूथअध्यक्षों की नियुक्ति के साथ बूथ समिति का निर्माण कार्य, कोटा शहर के 14 मण्डल में मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रतिनिधि का सर्वसम्मती से चयन हो चुका है। इसी क्रम में सर्वसहमति से पुनः कोटा शहर जिलाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया।
राकेश जैन ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी धर्म, राजनीति, विज्ञान, वित्तीय, इतिहास, तकनीक, विदेशी मामलों के साथ-साथ सम्पूर्ण सनातन की अद्भुत ज्ञान क्षमता के चलते-फिरते भारतीय संस्कृति के “एनसाइक्लोपीडिया” हैं। आपके ज्ञान, श्रवण क्षमता, वाकपटुता, भाषा एवं शालीनता अपने आप में अदभुत है।
कार्यक्रम में संभाग मीडिया प्रभारी अरविंद सिसोदिया, सोशल मीडिया प्रदेश मयंक सेठी, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, देवेन्द्र राही, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, कुलदीप सिंह तलवार, शैलेन्द्र ऋषी सहित प्रदेश, जिला से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता एवं कोटा शहर से प्रबु़द्धजन उपस्थित रहें।





