लाडपुरा स्थित भारतेंदु साहित्य समिति में साप्ताहिक काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें कोटा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार उपस्थित रहे, आज के काव्य गोष्ठी में
डॉ. अशोक मेहता की पुस्तक ‘माँ तुम्हें प्रणाम’ का विमोचन किया गया, काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता साहित्यकार कालीचरण राजपूत जी ने की, संचालन मयूर सोनी ने किया, काव्य गोष्ठी में डॉ. रघुराज सिंह कर्मयोगी जी, रामकरण प्रभाती जी, कालीचरण राजपूत जी, सुधीर यादव जी, डॉ. अशोक मेहता जी हितेश व्यास जी, वेद प्रकाश ‘प्रकाश’ जी,ताराचंद तपस्वी जी, मोहनलाल सेन जी,मुरलीधर कुरियावत जी, गौरीशंकर रुद्राक्ष जोशी जी, बी. एल. गोठवाल जी, दिनेश सिंह जुझार जी उपस्थित रहे,काव्य गोष्ठी के पूर्व सभी आये हुए साहित्यकारों द्वारा माँ सरस्वती जी को फूल व माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। ,आज की काव्य गोष्ठी में सबने अपनी-अपनी बेहतरीन रचनाऍं पढ कर गोष्ठी को सफल बनाया।






