Friday, September 4, 2026
Screenshot_2026-02-16-14-04-33-20_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

संभाग के सभी नेत्रदानी परिवारों के घर गौरवांवित पट्टिका लगाने का कार्य प्रारंभ

शनिवार को रामगंज मंडी क्षेत्र के लिए गौरव करने वाला दिन था, शाइन इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ और डॉ संगीता गौड़ ने क्षेत्र के नेत्रदानी परिवारों को शोक के समय पर नेत्रदान करवाने के पुनीत कार्य के लिए उनके घरों पर जाकर प्रेरणादायक और गौरवांवित पट्टीका लगाकर अपनी ओर से सेवा में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया ।

 

पट्टीका लगाने के इस कार्य में शहर संयोजक संजय विजावत के साथ ज्योति मित्र वर्धमान डांगी,मोनू माहेश्वरी,लव शर्मा दिनेश डबकरा और संजय पतिरा भी साथ थे।

 

शहर संयोजक संजय विजावत ने बताया कि, उनके स्वयं के प्रयास से हाडोती में 78 नेत्रदान हुए हैं उनमें से 63 नेत्रदान रामगंजमंडी क्षेत्र से है । प्राप्त नेत्रों को संकलित करने के बाद जयपुर स्थित आई बैंक सोसायटी आफ राजस्थान,जयपुर में भेजा जाता है वहीं से इनका निशुल्क प्रत्यारोपण पूरे राजस्थान में भेज कर किया जाता है ।

 

शाइन इंडिया फाउंडेशन की टीम जव सुविधा नगर पहुंची,वहाँ समाजसेवी लव शर्मा की माता स्व. चंद्रकला जोशी का नेत्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि,मुख्य द्वार पर पट्टिका को लगाने से, गर्व की अनुभूति होती है,इससे लगता है कि, हम शहर के उन गिने-चुने लोगों में हैं जिन्होंने पुण्य का कार्य कर, अपने प्रियजनों की आंखों से दृष्टिबाधित लोगों के अंधेरे जीवन को रौशन करने में सहयोग किया है ।

 

सेवानिवृत शिक्षक चैतन्य प्रकाश जैन ने बीते वर्ष अपनी पत्नी सीता देवी का नेत्रदान करवाया था,अपने घर पर जब नेत्रदान प्रेरक पट्टीका लगी तो उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि, यह पट्टीका अपने आप में एक प्रेरक संदेश दे रही है,मुझे गर्व है कि,नेत्रदान के कार्य ने मेरे परिवार का मान बढ़ाया है ।

 

बाजार नंबर एक निवासी कपड़ा व्यापारी व समाज सेवी वर्धमान डांगी ने कुछ समय पहले अपने भाई पदम कुमार का नेत्रदान कराया था, उन्होंने भी पट्टिका लगने के बाद अपने परिवार को शहर व समाज का गौरवान्वित परिवार माना है । एक अन्य नेत्रदानी परिवार हरक चंद झाड़ियां के घर पर भी गौरवांवित पट्टीका लगाई ।

 

संजय बिजावत ने बताया कि शीघ्र ही, रामगंज मंडी क्षेत्र के सभी नेत्रदानी परिवारों के यहाँ पर यह पट्टीका लगायी जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles