जी एम प्लाजा सभागार में जनरल मर्चेंट एसोसियेशन आम सभा की बैठक में सर्व सहमति से राकेश जैन मडिया को छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया, जनरल मर्चेंट एसोसियेशन कोटा के अध्यक्ष राकेश जैन ने स्वतंत्रता दिवस पर जी एम सभागार मे झंडारोहण किया, उसके बाद साधारण आम सभा का आयोजन किया गया, आम सभा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्व सहमति से एक राय होकर राकेश जैन को अध्यक्ष चुना, रमेश आहूजा को निर्विरोध महामंत्री चुना
राकेश जैन छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने





