Tuesday, April 21, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

“सलीम स्वतंत्र और तंवर सिंह हाड़ा सम्मानित।

 

         वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं श्री हिंदी साहित्य समिति कोटा के संयुक्त तत्वावधान में मासिक काव्य गोष्ठी आयोजन किया गया।।सभापति डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी, यूनियन के महासचिव मुकेश गालव, अध्यक्ष भगवत सिंह मयंक,मुख्य अतिथि जितेंद्र निर्मोही, विशिष्ट अतिथि प्रेम शास्त्री,जमील कुरैशी,अरविंद सिसोदिया मंचासीन रहे। सफल संचालन कमलेश कमल ने कर रहे थे।अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया। वंदना बालूलाल वर्मा ने प्रस्तुत की।

काव्य गोष्टी के अवसर पर श्री सलीम स्वतंत्र और तंवर सिंह हाडा को साहित्यिक सेवाओं के लिए शाल,श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया। इसी कार्यक्रम में विशेष उल्लेख के तहत श्री जितेंद्र निर्मोही ने डॉ रघुराज सिंह कर्मयोगी को इसलिए सम्मानित किया कि उन्हें 20 अगस्त को जबलपुर में डॉ दिनेश खरे स्मृति हिंदी भूषण सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। कालीचरण राजपूत, बालूलाल वर्मा, हेमराज सिंह हेम,नहुष व्यास, दीनानाथ त्रिपाठी, देशबंधु पांडे,सीमा तबस्सुम, दीनबंधु परालिया, निलेश पारलिया, सलीम स्वतंत्र, तंवर सिंह हाड़ा, राममोहन कौशिक, मुस्तकीम अंसारी, खुशीराम सिंह चौधरी,आरसी आदित्य ने रचनाओं से काव्य गोष्ठी को रोचक बना दिया। अंत मैं मंचासीन साहित्यकारों ने कवियों को संबोधित किया और कविता पाठ भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles