जयपुर,/समर्पण संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आर्किटेक्ट डॉक्टर दौलतराम मालिया ने बताया कि जयपुर में समर्पण संस्था द्वारा 15 अगस्त 2024 को 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं राष्ट्र निर्माण में कौशल विकास का महत्व विषयक सेमिनार व सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया
जिसमे में राजस्थान व भारत के अन्य राज्यों से सामाजिक संस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ समाज सेवियों का चयन कर आमंत्रित किया था राष्ट्र निर्माण में कौशल विकास का महत्व विषयक सेमिनार में बूंदी मानव सेवा समिती के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज सेवी रक्तविर राजेश खोईवाल को रक्तदान व समाज सेवा के छेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है
राष्ट निर्माण में कौशल विकास का महत्व विषयक
सेमिनार की शुरुवात में ध्वजा रोहन कर व राष्ट्रीय गान गाया उसके बाद दीप प्रज्ज्वलित कर व समर्पण संस्था के समर्पण गायन के साथ किया गया
समारोह में मुख्य अतिथि डॉ, टीकमचंद बोहरा, वित्त विभाग जयपुर, और अध्यक्षता डॉक्टर बीएल जटावत, सेवानिवृत आईएएस एवं संस्था प्रधान पथ प्रदशक समर्पण संस्था,करेंगे, विशिष्ट अतिथि जगदीश प्रसाद बेरवा, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी, डॉ मनोज कुमार बामनिया, असिस्टेंट प्रोफेसर यूरोलॉजी एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर, डॉ क गुप्ता अग्रवाल आई हॉस्पिटल,
डॉ प्रमोद कुमार चौरडिया जैन, संस्थापक अध्यक्ष मानव मिलन संस्थान, डॉ विमल कुमार बंसीवाल सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर, के आर मीणा सेवानिवृत वरिष्ठ प्रबंधक इंडियन बैंक, पीयूष नाग सेवानिवृत्ति प्रबंधक बैंक ऑफ़ बडोदा, मनोज कुमार सेवानिवृत्ति अधिशासी अभियंता कृषि विभाग, रणजीत सिंह जाटव अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास परिषद, उमेश सोनी एस के एंटरप्राइजेज, भानु बेरवा समाजसेवी दिल्ली, कमलेश बैरवा समाजसेवी सिविल कांट्रेक्टर, किशन जोनवाल के के कंस्ट्रक्शन, ओमप्रकाश वर्मा,अमर सिंह मान्यपुरा अमित शर्मा, मानव सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश खोईवाल रहे
समर्पण संस्था द्वारा सभी अथितियों का समान किया, अथितियो ने रक्तवीर राजेश खोईवाल का माला पहनाकर व मोमेंटो भेट कर स्वागत सम्मान किया
सभी मुख्य वक्ताओं ने राष्ट निर्माण में अपने अपने विचार रखे
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष दौलत राम माल्या ने समर्पण संस्था के नव निर्मित दादा पोता केयर टेकर आश्रम के निर्माण में भामाशाहों व दान दाताओं का धन्यवाद ज्ञापित कर संस्था द्वारा किए जा रहे को वीडियो ग्राफी के माध्यम से दिखाया
सभा को संबोधित करते हुवे
राजेश खोईवाल ने कहा की देश में बढ़ती बेरोजगारी को कौशल विकास के माध्यम से कम किया जा सकता है
राष्ट निर्माण में कौशल विकास के लिए
हमारा लक्ष्य भारत के भविष्य को सशक्त बनाना है:
राष्ट्र निर्माण में कौशल विकास की महत्वपूर्ण भूमिका है”
जैसा कि आज हम सभी
अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, और
हम भारत की अब तक की उल्लेखनीय यात्रा
और आगे के रास्ते पर विचार करते हैं तो।
कौशल विकास हमारे देश के भविष्य को आकार देने में एक महत्वपूर्ण उत्प्रेरक के रूप में उभरता है।
यह व्यक्तिगत क्षमता को उजागर करने, और
आर्थिक विकास को गति देने और
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने में बहुत ही कारगर साबित होगा।
आज की तेजी से विकसित हो रही दुनिया में
कौशल ही भारत के युवाओं का भविष्य तय करेगा
राष्ट निर्माण में कौशल विकास को बढ़ावा दे करके, हम भारत देश को नई ऊंचाई पर लेकर जा सकते हैं:
इसके लिए हमे बच्चो को शिक्षा के साथ साथ कौशल विकास जोड़ना होगा
और केसे
– रोजगार क्षमता को बढ़ाना उद्यमशीलता को बढ़ाना
– उत्पादकता और नवाचार को बढ़ावा देना
– समावेशी विकास और सामाजिक गतिशीलता को बढ़ावा देकर हम सब मिलकर एक मजबूत, भारत बनाने के लिए कौशल विकास को प्राथमिकता देंना चाहिए। हम सब मिलकर हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक उज्जवल भविष्य बनाने की और अपने कदम को बढ़ाए
– और भारत माता की जय वंदे मातरम् के उदघोष कर अपनी बात को समाप्त किया कार्यक्रम में
– मंच का संचालन योगाचार्य योगी मनीष विजयवर्गीय हॉलिस्टिक लाइफ कोच एवं काउंसलर ने किया
– अंत में संस्था पक दौलत राम माल्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित कर कार्यक्रम का समापन किया
– इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समाजिक संस्थाओं से जुड़े समाज सेवी मौजूद रहे






