कोटा शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा 78 वे स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एरोड्रम सर्किल के पास स्थित कोटा नागरिक सहकारी बैंक मे अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला द्वारा झंडारोहण किया गया इस अवसर पर समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे, कोटा महिला नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड मे व सब्जी मंडी स्थित उपभोक्ता होलसेल भंडार में हरीकृष्ण बिरला द्वारा झंडारोहण किया गया, सब्जी मंडी स्थित सभा 108 मे अध्यक्ष मीनू बिरला द्वारा झंडारोहण किया गया, जीएमए प्लाजा मार्केट मे अध्यक्ष राकेश जैन द्वारा झंडारोहण किया गया, सुभाष सर्किल व्यापार संघ के अध्यक्ष विपिन सोनी ने झंडारोहण किया, इस मौके पर व्यापारीगण, दीपक कुमार आसवानी, महावीर प्रसाद सैनी, कलीम अंसारी, कमल राठौर, नजीर भाई, शहाबुद्दीन अंसारी, मो. समी भाई आदि मौजूद रहे

