Sunday, April 19, 2026
IMG-20260122-WA0067
previous arrow
next arrow

Top 5 This Week

Related Posts

भारतीय योग संस्थान अष्टमुखी केंद्र कोटा पूर्व पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

 

भारतीय योग संस्थान अष्टमुखी केंद्र कोटा पूर्व पर आज नियमित सामुहिक योग साधना के पश्चात सुहाने मौसम में 78वां स्वतन्त्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया।

जिलाप्रधान श्रीमान आर सी गोयल साब ने ध्वजारोहण🇮🇳 किया और सामुहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

बाद में सभी केंद्रों की साधिकाओं द्वारा की गई विभिन्न देश भक्तिगीतों और कविता की प्रस्तुति ने सारे वातावरण को उल्लास से भर दिया। इसके पश्चात स्वतंत्रता के लिये शहीद हुए हमारे सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विभाग अध्य्क्ष श्रीमान राजेश जी चतर ने स्वतंत्र भारत को स्वास्थ्य प्रधान बनाने के लिये नए केंद्र खोलने और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने की बात पर बल दिया।

जिला प्रधान साब ने देश के प्रति कर्तव्य ,और स्वतंत्रता पर उत्साही संबोधन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ करते हुए,श्रीमती शकुंतला जी गुप्ता ने सभी को धन्यवाद दिया, इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये श्रीमती रमा गुप्ता,श्रीमती राजरानी जैन,श्रीमान आर सी गोयल साब ने निष्काम भाव से सेवाएं दी। रमेश चंद्र गोयल, शकुन्तला गुप्ता, रमा गुप्ता, राजरानी बांठिया सहित लगभग 70 साधक साधिकाएं  उपस्थित रहे अंत मे मिठाई  वितरण कर जिला मंत्री श्री मुकुट शोखिया ने कुशल मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles