भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि राजस्थान प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न होने के पश्चात राजस्थान के सभी जिलों में जिला कार्यसमिति बैठके आयोजित होनी है। इसी कडी में भाजपा कोटा शहर की जिला कार्यसमिति की बैठक 24 जुलाई 2024 को साँय 4 बजे शिव ज्योति सीनियर सैकण्डरी विद्यालय श्रीनाथपुरम डी में आयोजित की गई है ।
आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने जिला पदाधिकारीयों के साथ कार्यक्रम स्थान पर जाकर, मौका मुआयना कर बैठक की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में कोटा संभाग प्रभारी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व कोटा संभाग सहप्रभारी भुपेन्द्र सैनी का सानिध्य प्राप्त होगा।
बैठक में सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिला पदाधिकारी, प्रकोष्ठ जिला संयोजक/सहसंयोजक, मण्डल अध्यक्ष महामंत्री, सहित दायित्ववान कार्यकर्ताओं सहित विशेष आमंत्रित सदस्य अपेक्षित रहेंगे।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश जैन, जिला महामंत्री चंद्रशेखर नरवाल, जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खींचीं, रितेश चित्तौडा, जिला मंत्री राजेन्द्र अग्रवाल, अंजू बाला सैन, कोषाध्यक्ष मुकेश हरचंदानी, रामपुरा मण्डल अध्यक्ष दिनेश शर्मा ,प्रदीप राठौर सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।





